Headlines

Latest posts

All

Featured posts

क्वारब बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही दो दिन रहेगी बंद।

  क्वारब बाईपास और अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर 8 और 9 सितंबर को भारी वाहनों और यात्री बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लगातार बारिश से मार्ग पर कीचड़ और पत्थर आने के साथ ही पहाड़ी से बोल्डर गिरने और अचानक भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी…

Read More

मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने रानीखेत में सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन के अंतर्गत किया धरना।

  रानीखेत। हल्द्वानी में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सामने आए कथित मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रदेशभर में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’ धरना-प्रदर्शन किया। रानीखेत में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।…

Read More

कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फीस में छूट, CIMS एवं UIHMT और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ।

रानीखेत। कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट के सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत वीर नारियों, वीर माताओं और बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों…

Read More

पीने के पानी में सीवर का पानी मिलने से ज्योलीकोट में पीलिया-डायरिया का कहर, दो की मौत। 100 से अधिक ग्रामीण बीमार, कई की हालत गंभीर; दिल्ली-बरेली समेत कई अस्पतालों में चल रहा इलाज।

नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में दूषित पानी से पीलिया और डायरिया का प्रकोप अब जानलेवा हो गया है। क्षेत्र में 100 से अधिक ग्रामीण बीमार पड़ चुके हैं, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग गंभीर हालत में दिल्ली, बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल के अस्पतालों में जिंदगी…

Read More

भिकियासैंण में बारिश ने बिगाड़ी जनजीवन की रफ्तार, नदी किनारे बसे घरों का प्रशासन ने किया निरीक्षण।

अल्मोड़ा/ भिकियासैंण: नगर पंचायत भिकियासैंण समेत आस-पास के क्षेत्रों में रविवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को जरुरी कामों के लिए घरों से बाहर निकलने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं तहसील मुख्यालय से 03 किमी दूर…

Read More

उत्तराखंड में फिर भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में सतर्क रहने की सलाह

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश…

Read More

शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, जाम वाले इलाकों पर रहेगा विशेष फोकस

नई दिल्ली: देश के कई बड़े शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और लगातार लगने वाले जाम को कम करने के लिए प्रशासन की ओर से नई व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। व्यस्त चौराहों और प्रमुख मार्गों की पहचान कर वहां ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। व्यस्त…

Read More

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में बारिश की संभावना

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर के…

Read More