मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने रानीखेत में सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन के अंतर्गत किया धरना।

Social Share

 

रानीखेत। हल्द्वानी में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद सामने आए कथित मंच शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को प्रदेशभर में ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’ धरना-प्रदर्शन किया। रानीखेत में आयोजित प्रदर्शन में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पहचान शांति, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता से रही है। आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख जाति, वर्ग और विभिन्न भ्रमों के नाम पर समाज में विभाजन पैदा करने का प्रयास कर रही है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के कथित विभाजनकारी मंसूबों को सफल नहीं होने देगी। सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रदेश की शांति, सामाजिक समरसता, अखंडता और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। प्रदर्शन में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल, मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा धर्मवीर आर्य, जिला प्रभारी मोर्चा करण राम, कुमाऊं संयोजक जगदीश चंद्र, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विनोद भार्गव, घनश्याम भट्ट, दर्जा मंत्री कैलाश पंत, दीप पांडे, दीप भगत और गिरीश भगत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *